Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम के दौरे का विरोध कर रहे युकाईयों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने, कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में काले गुब्बारे हवा में उड़ाकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। बाद में कार्यकर्ताओं को ‌पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक सब निजीकरण कर मोटा माल कमा रहे हैं युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहे सीएम हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर रहे हैं। साहू ने कहा राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है वर्षों तहसील दिवस समेत सैकड़ो बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेत्री दीपा खत्री समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहा कि धामी सरकार अंकिता भण्डारी के असली दोषियों को बचाने में लगी है। अभी तक असली दोषियों का नाम सार्वजनिक न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिरासत में लिए गए लोगों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, निखिल कुमार, मयंक गोस्वामी, दीपा खत्री, कमलेश आर्या, साहिल राज नंदनी खत्री आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page