Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

नैनीताल, 20 जुलाई 2025: मौसम विज्ञान विभाग ने 21 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। खासतौर पर नैनीताल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार, 21 जुलाई 2025 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि भूस्खलन, जलभराव, तेज बहाव या सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी संभावित आपदाओं से बचाव किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरत पड़ने पर अपने दफ्तरों में मौजूद रहें और आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page