उत्तराखण्ड
रामनगर के रिनेसां कॉलेज का कमाल: 100% प्लेसमेंट, छात्रों को फ्रांस समेत देश-विदेश के 5 स्टार होटलों में नौकरी
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी ने हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इस वर्ष भी 100% प्लेसमेंट का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। संस्थान के छात्रों ने देश-विदेश के प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में चयन पाकर कॉलेज और रामनगर का नाम रोशन किया है।
कॉलेज की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के छात्र भी सही मार्गदर्शन और बेहतरीन प्रशिक्षण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। इस वर्ष कई छात्रों को देश के नामी होटल समूहों के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार अवसर मिले हैं।
छात्र बिपेंद्र का चयन फ्रांस के प्रतिष्ठित होटल में हुआ है, जबकि मयंक नेगी को The Oberoi Udaivilas में नियुक्ति मिली है। वहीं प्रशांत सजवान, अदिति ठाकुर और आशीष रावत का चयन Grand Hyatt Gurgaon में हुआ है।
इसके अलावा मोहित गोला और तेजपाल सिंह को The Grand New Delhi में मौका मिला है। आदित्य ठाकुर और मनोज बोरा ने ITC Mughal Sheraton में स्थान प्राप्त किया है, जबकि अभिषेक रावत और निखिल रावत को The Imperial New Delhi जैसे प्रतिष्ठित होटल में अवसर मिला है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग का नतीजा है। कॉलेज में छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम और मॉक इंटरव्यू के जरिए प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार किया जाता है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने खुशी जताते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि हर छात्र को सफल और आत्मनिर्भर प्रोफेशनल बनाना है। उन्होंने कहा कि 100% प्लेसमेंट संस्थान के समर्पण और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
रिनेसां कॉलेज की इस उपलब्धि से छात्रों में खुशी का माहौल है. यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।




