Connect with us

उत्तराखण्ड

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

लालकुआं। पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने वाले ‌जहर खुरानी गिरोह के गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार वीर बहादुर देवकोटा पुत्र सतवीर देवकोटा निवासी ग्राम क्योरा भवाली मूल निवासी ग्राम व थाना वरदिया नेपाल राष्ट्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि हल्द्वानी से नेपाल जाते समय हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनको नशा होने पर रास्ते हल्दूचौड क्षेत्र के मोटहल्दू के आस -पास में दोनों की जेब से 13500/ तथा एक मोबाइल कीपैड चोरी कर लिया गया।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हेमराज सिंह पुत्र बल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महावे जिला दैलेख नेपाल राष्ट्र उम्र 22 वर्ष को चोरी गए कुल रुपए 9500/ तथा कीपैड मोबाइल  के साथ बनभूलपुरा से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर जाने वाले पटरी पर पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को एससएसपी पंकज भट्ट ने ढ़ाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर, कॉन्स्टेबल आनंदपुरी, कॉन्स्टेबल प्रदीप, कॉन्स्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page