Connect with us

उत्तराखण्ड

लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता एजेंट गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर किया है। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान राजपुरा धोबीघाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। पुलिस को देखकर मौके से कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 1230 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम राहुल बिज पुत्र मनोज बिज निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page