Connect with us

उत्तराखण्ड

निर्माणाधीन मकान में घुसे चोरों ने श्रमिकों से की मारपीट, माल भी लूटा

हल्द्वानी। देर रात चोरों ने निर्माणाधीन मकान में सेंध लगा दी। चोर वहां से माल चोरी करने लगे। तभी वहां सो रहे श्रमिकों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद चोर श्रमिकों से मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अंकित मणि त्रिपाठी पुत्र उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि वह इन दिनों अपने भाई के साथ विकास नगर बिठौरिया नंबर एक निवासी पंकज जोशी के निर्माणाधीन मकान में पेंट का काम रहा है। दोनों रात में वहीं सोते हैं। बीती देर रात दोनों भाई अंदर सोये हुए थे ‌कि तभी अज्ञात चोर मकान में लगी बिजली की तार काटने लगे। आहट होने पर जब दोनों भाईयों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों चोरों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल फोन के अलावा करीब एक हजार रूपये की नगदी और चांदी की चेन लूट ली।

विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पथराव करते हुए फरार हो गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बेस अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page