Connect with us

उत्तराखण्ड

रात में सड़कों पर ‘हंगामा गैंग’ पर वार, देहरादून में पुलिस का बड़ा शिकंजा

देहरादून, 27 मार्च 2026: राजधानी देहरादून में देर रात सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले छात्रों और युवकों पर आखिरकार कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत शहर से लेकर देहात तक ऐसा शिकंजा कसा कि रात की ‘मौज-मस्ती’ करने वालों की हवा निकल गई।

 

एक रात में बड़ा एक्शन, आंकड़े चौंकाने वाले

शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वाले 16 लोग गिरफ्तार, 16 वाहन सीज
नियम तोड़ने पर 14 और वाहन सीज
23 चालान, ₹11,500 जुर्माना
1380 वाहन और 1420 लोगों की चेकिंग
रात में घूम रहे 300 लोगों से पूछताछ, 48 संदिग्ध थाने लाए गए
25 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, ₹12,500 जुर्माना
सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार (धारा 170 BNSS)

पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग? अब सीधा एक्शन

देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब “स्टूडेंट” का टैग लेकर रात में सड़कों पर दादागिरी नहीं चलेगी।
अगर कोई छात्र ग्रुप बनाकर घूमते हुए हुड़दंग करता मिला—तो सिर्फ कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी से निष्कासन तक की सिफारिश की जाएगी।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए हैं—
रात में अनावश्यक घूमने वालों पर सख्त नजर
गुटबाजी और माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान
जगह-जगह लोकेशन बदलकर अचानक चेकिंग

असली सवाल क्या है?

देहरादून जैसे शांत शहर में लगातार बढ़ती “नाइट हुड़दंग” की घटनाएं क्या सिर्फ पुलिस कार्रवाई से रुकेंगी?
या फिर कॉलेजों और परिवारों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page