Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर उपचुनावः भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास को पार्टी में किया शामिल

देहरादून। बागेश्वर से कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव मे प्रत्याशी रहे रणजीत दास ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं।  उन्हे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण प्रदान की। 

बता दे कि रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर पार्टी में स्वागत किया। ऐसे में बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page