Connect with us

उत्तराखण्ड

काला मास्क पहन बैंक कर्मचारियों ने किया विरोध, 25-26 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी

काला मास्क पहन बैंक कर्मचारियों का विरोध, 25-26 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी

हल्द्वानी। अपनी लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का विरोध अब तेज होता नजर आ रहा है। बुधवार को हल्द्वानी मॉड्यूल की 196 शाखाओं में कार्यरत लिपिक और अधीनस्थ कर्मचारियों ने काला मास्क पहनकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 25 और 26 मई को देशभर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन हल्द्वानी मॉड्यूल के सहायक महासचिव चन्दन सिंह बिष्ट ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बैंक कर्मचारी काला मास्क पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विरोध आने वाले बड़े आंदोलन की चेतावनी है, जो 25 और 26 मई की हड़ताल के रूप में सामने आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
रामनगर के कोसी रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा में भी कर्मचारियों ने काला मास्क पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आँचलिक सचिव हेम चंद्र आर्या, विजय जोशी, रघुवरी सिंह, मान सिंह, विनोद रावत, संजीव गुसाईं, प्रेरणा बिष्ट, रितिका खुल्बे, महेंद्र भण्डारी, यश अग्रवाल और कैलाश धूलिया सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसका असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page