उत्तराखण्ड
बाजपुर-17 जुलाई को जारी होगी प्रथम मेरिट सूची, प्रवेश प्रक्रिया 11 बजे से होगी प्रारम्भ
17 जुलाई को जारी होगी प्रथम मेरिट सूची, प्रवेश प्रक्रिया 11 बजे से होगी प्रारम्भ
बाजपुर:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम.) में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची दिनांक 17 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।
प्रथम मेरिट सूची जारी होने के उपरांत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर प्रवेश की औपचारिकताएँ पूर्ण कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश का समय प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुँचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए महाविद्यालय के सूचना पट्ट एवं आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।




