Connect with us

उत्तराखण्ड

कैंची धाम जाने से पहले संभल जाएं बाइक टैक्सी चालक! नियम तोड़े तो सीधे होगा सीज, 12 वाहन फंसे पुलिस के शिकंजे में


भवाली। पर्यटन सीजन के बीच कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में ट्रैफिक प्लान की अनदेखी करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले ही दोपहिया टैक्सी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई चालक नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन दौड़ाते मिले।
यातायात निरीक्षक भवाली महेश चन्द्रा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ऐसे 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को पकड़ा गया, जो निर्धारित ट्रैफिक प्लान और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सभी वाहनों को सीज कर कोतवाली भवाली में खड़ा कराया गया है, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइक चालकों के लिए चेतावनी

अगर आप भी कैंची धाम या भवाली क्षेत्र में दोपहिया टैक्सी चला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। पर्यटन सीजन में नियमों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि ट्रैफिक प्लान तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कैंची धाम में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी जाम और अव्यवस्था का कारण बन सकती है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट और यातायात नियमों की जानकारी अवश्य लें, अन्यथा आपकी बाइक भी पुलिस के शिकंजे में फंस सकती है।
पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि पर्यटन सीजन के दौरान क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page