Connect with us

उत्तराखण्ड

अंधड़ और बारिश के बीच काठगोदाम में दीवार और ‌पेड़ गिरे, लगा जाम

हल्द्वानी। यहां एकाएक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिन में काले बादल छा गए इससे अंधेरा हो गया। इस बीच चली तेज आंधी और बारिश के बीच नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की  दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गया। इस बीच एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियोंने निकाला।

   उत्तराखंड में सोमवार की दोपहर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के बारिश हो रही है। बारिश के बीच ही अचानक घुप अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। हल्द्वानी में दोपहर लगभग पौने एक बजे मौसम का रूख अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही घुप अंधेरा छा गया।

देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारे भी पड़ने गली जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई। इस बीच ठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की  दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गया। इस बीच एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियोंने निकाला। इतना ही नहीं नैनीताल रोड में जाम लग गया। काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page