Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली पुलिस को रात्रि गश्त में बड़ी सफलता, 152 टिन अवैध लीसा बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार चल रही रात्रि गश्त के दौरान भवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने खैरना और क्वारब चौकियों की संयुक्त कार्रवाई में 152 टिन अवैध लीसा बरामद करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

संदिग्ध ट्रक की सूचना मिली कंट्रोल रूम से

नैनीताल जिला कंट्रोल रूम एवं थाना भवाली को रात में सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध ट्रक (वाहन संख्या UP 22 T 7096) रानीखेत से खैरना की ओर तेजी से भाग रहा है। सूचना मिलते ही भवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में खैरना और क्वारब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा करते हुए इसे सुयालबाड़ी से आगे ढोकाने रामगड रोड पर घेर लिया। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 152 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।

तस्करी गिरोह पर बड़ा प्रहार

पुलिस और वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई ने अवैध तस्करी के एक बड़े गिरोह को करारा झटका दिया है। बरामद ट्रक और अवैध लीसा को आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

चालक की तलाश जारी

फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से तस्करी के मामलों पर कड़ा प्रहार हुआ है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भवाली पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page