Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ बड़ा हादसा, मैक्स के खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन अन्य लापता

देहरादून। ऋषिकेश में रविवार की सुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में11 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीन शव बरामद कर लिए है। जबकि तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी  में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

टीम को तीन लोगों के शव बरामद हुए है। जबकि तीन की तलाश जारी है। रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page