Connect with us

उत्तराखण्ड

सिलक्यारा टनल हादसा- रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता, श्रमिक जल्द आ सकते हैं बाहर

देहरादून। सिलक्यारा में 17 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास अब सफलता में बदल गए हैं। मैन्युअल ड्रिलिंग में रेस्क्यू टीमों ने कामयाबी हासिल कर ली है। यहां पाइप मलवे में आर-पार हो गया है। इसके बाद अब स्केप टनल तैयार की जा रही है। जल्द ही श्रमिकों के बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। रेस्क्यू का आज 17वां दिन है। इस बीच मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को सफलता मिल गई है। मैन्युअल ड्रिलिंग में पाइप आर-पार हो गया है। अब स्केप टनल तैयार की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page