Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

हल्द्वानी। बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित गति से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

कार्तिकेय कालोनी फेज-1 हरिनगर कुसुमखेड़ा निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता बाजार से घर की ओर अ रहे थे। ऊंचापुल के पास तेज गति से आ रही बाइक संख्या एचआर-12जी-3213 ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आनंद ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page