Connect with us

उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर तड़तड़ाई गोलियां, मौत, दहशत

रुड़की। यहां सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पनियाला रोड में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बीजेपी पार्षद के हत्या के मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया है कि 40 वर्षीय जोगेंद्र पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने जोगिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page