Connect with us

उत्तराखण्ड

डी फैशन बुटीक की आड़ में चल रहा था चरस का काला कारोबार, STF-ANTF और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 किलो चरस बरामद

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काठगोदाम क्षेत्र में कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहे कथित नशे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत की 5 किलो से अधिक अवैध चरस बरामद की है। कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत 10 मई 2026 को ANTF/STF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने मौजूद “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम, निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष।
बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

उप निरीक्षक दिलीप कुमार – थाना काठगोदाम
उप निरीक्षक विनोद जोशी – ANTF/STF कुमाऊं
कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान – ANTF/STF कुमाऊं
कांस्टेबल कारज सिंह – थाना काठगोदाम
कांस्टेबल प्रमोद कुमार – थाना काठगोदाम
नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाइयों के बीच यह मामला एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि आखिर शहरों और कस्बों में छोटी दुकानों और कारोबारों की आड़ में कितने बड़े स्तर पर नशे का नेटवर्क फैल चुका है। पुलिस अब इस पूरे सप्लाई चैन की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page