Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर की कोसी नदी में बही दादी-पोती..

रामनगर(नैनीताल) कोसी नदी में आज दादी-पोती पानी के बहाव में बह गई, दादी को सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन पोती का अभी कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लदुआचोड़ निवासी इस्लाममुद्दीन की 7 साल की बेटी आलिया कोसी नदी में बह गई हैं।गर्जिया चौकी इंचार्ज मनोज नयाल पुलिस टीम के साथ कोसी में बही आलिया की खोज में जुटे हैं।आलिया के परिजन और स्थानीय लोग भी उसको कोसी नदी किनारे और बैराज के आसपास खोजने मे जुटे हैं।कोसी नदी में बह रहे बाढ़ के पानी से उसको खोजने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फ़िलहाल उसका अभी कोई पता नहीं चल पाया।


बताया जा रहा है कि आलिया और उसकी दादी आज एक साथ नदी में बह गए थी। दादी को तो सुरक्षित नदी से निकाल लिया गया है लेकिन पोती आलिया को नही निकाला जा सका।वह पानी के तेज बहाव में बह गई।
स्थानीय लोग और पुलिस उसको खोजने के सामूहिक प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page