Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूजः न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट साइट में दौड़ा करंट, दस लोगों की झुलसने से मौत का समाचार

चमोली। चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां न‌मामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलना बताया जा रहा है। करंट की चपेट में आने से अब तक दस लोगों की मौत होना सामने आा है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम के दौरान बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ है। घटना के समय साइट में करीब 24 लोगों का मौजूद होना बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि इस हादसे में करीब दस लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page