उत्तराखण्ड
BREAKING NEWS: रामनगर के JSR इंदु कॉलेज में 9 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस
रामनगर। रामनगर के बसई स्थित JSR इंदु कॉलेज से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां रह रही एक 9 वर्षीय दिव्यांग बच्ची प्रज्ञा की मौत हो गई है। मृतक बच्ची ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी लेखराज की पुत्री बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा को कुछ दिन पहले ही देखभाल और शिक्षा के लिए बसई स्थित संस्थान में लाया गया था। शुक्रवार को अचानक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया।
फिलहाल बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बच्ची के शव को लेकर उसकी मां पूजा के साथ सरकारी अस्पताल पहुंची स्कूल की महिला कर्मी ने बताया कि प्रज्ञा को उसके परिजन 1 जून को स्कूल लाये थे, फिजिकली वह काफी कमजोर थी, परिजनों को उसे पहले ही ले जाने को कहा गया था लेकिन वह नही ले गए, प्रज्ञा के एक भाई और बहिन भी JSR में हैं.
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।




