Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईवे पर बेकाबू हुई कार पलटी, जिप्सी और बाइक से भी टकराई, महिला सैलानी सहित 4 लोग घायल

रामनगर (नैनीताल):
रामनगर हाईवे पर आज एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर जिप्सी और बाइक से टकरा गई और कुछ ही सेकंड में पूरा मंजर चीख पुकार में बदल गया।
बताया जा रहा है कि तियारा रिसॉर्ट के नजदीक UP218H2809 नंबर की इको स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर दौड़ रही थीं। तेज रफ्तार में चल रही कार अनियंत्रित हो गई और पहले UK04TB557 नंबर की जिप्सी और एक बाइक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिप्सी में सवार मोहाली (पंजाब) से आई महिला सैलानी समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बृजेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
वहीं हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद इको स्पोर्ट कार चालक खुद कोतवाली पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।इको स्पोर्ट कार चालक के मुताबिक कार का अचानक टायर निकलने से उसकी कार अनियंत्रित हुई जबकि जिप्सी चालक राकेश शर्मा के मुताबिक कार चालक लापरवाही से कार चला रहा था, उसकी कार का टायर पहले नहीं बल्कि जिप्सी में टकराने के बाद निकला.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page