Connect with us

उत्तराखण्ड

घास काट रही महिला पर झपटा बाघ, जंगल में मिला शव

कोटद्वार। बाघ ने घास काट रही महिला को अपना निवाला बना लिया। देर शाम तक वापस न लौटने पर खोजबीन की गई तो उसका शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला।

जानकारी के अनुसार झर्त निवासी विशम्भरी देवी (76 वर्ष) शुक्रवार शाम रथुवाढ़ाब के नजदीक जंगल में घास लेने गयी हुई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो ढूंढखोज शुरू की गई। इस बीच जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। बाघ घास काटने के दौरान महिला पर हमला बोल उसे जंगल में ले गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।

बता दें कि पूर्व में भी लैंसडौन क्षेत्र के धुमाकोट और रिखणीखाल में 13 और 15 अप्रैल को बाघ ने हमला कर दो लोगों को मार दिया था। उस दौरान डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने दोनों तहसीलों के दर्जनों गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया था, तब ग्रामीण कई दिन तक घरों में कैद होकर रह गए थे। लेकिन एक बार फिर अब बाघ ने लोगों को अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page