Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-इलाज में लापरवाही पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इलाज में लापरवाही पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामनगर। संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एक महिला डॉक्टर के खिलाफ मरीज के इलाज के दौरान लापरवाही करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार रोगी को समय से उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक 16 सितंबर 2023 को मोहल्ला खताडी निवासी रिजवान अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अब्दुल कादिर का स्वास्थ्य खराब होने के चलते सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसका आरोप है कि उसके पुत्र की हालत ज्यादा खराब थी, लेकिन अस्पताल में मौजूद महिला डा. पूजा बिष्ट उसे बच्चों का आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र लाने के बाद ही इलाज करने की बात कही गई। आरोप है कि उसने डॉक्टर से कहा कि आप मेरे पुत्र का इलाज शुरू कर दो मैं जो कागज आप कहोगे ला रहा हूं, लेकिन इसी बीच कुछ देर बाद उसके पुत्र की मौत हो गई। यह भी आरोप है कि इस बीच उसके साथ महिला डॉक्टर द्वारा अभद्रता भी की गई और उपचार में लापरवाही की गई। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया खताडी निवासी मो. रिजवान ने अस्पताल की महिला डॉक्टर पूजा बिष्ट पर अपने पुत्र के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। जिस कारण उसके पुत्र की मौत हुई। इस मामले में उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजा गया था, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों की एक जांच कमेटी बनाई गई थी। जिसके द्वारा इस प्रकरण की पूरी जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप गई। कोतवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में महिला डाॅक्टर की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली में महिला डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की अभी जांच पड़ताल चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page