Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिग से छेड़छाड़ करता दरोगा पकड़ा,लोगों ने की पिटाई।

हल्द्वानी।शहर में आज पुलिस के एक दारोगा की लोगों ने पिटाई कर दी। दारोगा की हरकत ही कुछ ऐसी थी कि लोग आक्रोशित हो गए।
मामला मुखानी थाना क्षेत्र का हैं।जहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस के एक दारोगा की लोगों ने पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि दरोगा लड़की के साथ बीते कई दिनों से लगातार छेड़छाड़ की हरकत कर रहा था। इस बात की शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने वाले दरोगा की हरकत सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं।आज उस आरोपी दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा हैं।
गुस्साये लोगों ने आरोपी दरोगा की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। आरोपी दारोगा का नाम मदन परिहार बताया जा रहा। दरोगा की पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page