Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद फैली अराजकता मामले त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

रामनगर। दो पक्षों में देर रात हुए बवाल के बाद शहर में जमकर अराजकता हुई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर डोटियाल निवासी किशोर शर्मा ने  तहरीर में कहा कि उसके भतीजे अनुकूल शर्मा को कुछ लोगों ने घेर कर मारपीट करने के बाद बुरी तरह लहुलुहान कर दिया, जब उसका भाई पूरन शर्मा उसे बचाने गया तो इन लोगों ने उसे भी तमंचे की बटो व धारदार हथियारों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल चार लोगों समर अब्बास, मेहताब, फूलअब्बास ,गोटिश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page