Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि, कहा—आज भी प्रेरणास्रोत हैं उनके विचार

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी स्व. श्री इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी केवल एक आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि वे उत्तराखंड की अस्मिता और पहचान के प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को न केवल दिशा दी, बल्कि जनशक्ति के माध्यम से उसे मजबूती प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी समाज और सरकार दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्व. इंद्रमणि बडोनी के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page