Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण

देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के सर्वेचौक में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने पलटन बाजार के मुख्य द्वार का उद्घाटन भी किया। इस ध्वज स्मारक का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में राष्ट्रीयता और देश प्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है।

सर्वेचौक का यह राष्ट्रीय ध्वज स्मारक देहरादून के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखंड सचिवालय और अन्य प्रमुख संस्थानों को जोड़ता है। इस पहल के माध्यम से सरकार ने स्थानीय जनता के दिलों में देशभक्ति का संचार करने की कोशिश की है।

इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक खजानदास, उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page