Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण

देहरादून.सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे निरंतर जिलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें और नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखें।

उन्होंने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, और देहरादून से फोन के माध्यम से बातचीत की और बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता, तथा जलभराव की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिवृष्टि के कारण यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए, और जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि नदियों के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे और अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए। सचिव आपदा प्रबंधन को हर जिले की अतिवृष्टि की स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखने और जिलों के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटा जा सके।

इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्री आनन्द स्वरूप, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page