Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर जताया शोक


रामनगर। पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने विधायक की धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान परिवारजन और अन्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page