Connect with us

उत्तराखण्ड

सीआईएसएफ अधिकारी बन ठग ने कार बेचने का झांसा देकर महिला की ठगी

हल्द्वानी। एक ठग ने कार बेचने के नाम पर महिला को झांसे में ले लिया और कार पहुंचाने के नाम पर उससे एक लाख की ठगी कर ली। इसके बाद न तो महिला को कार मिली और न ही रकम। अब पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर एक निवासी तनुजा सती पत्नी प्रमोद कुमार ने कहा है कि उसने फेसबुक में कार बेचने संबंधी एक विज्ञापन देखा। इस पर उसने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम गोपाल कृष्ण शिखर बताते हुए खुद को बतौर सीआईएसएफ अधिकारी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात बताया। इस बीच कार संख्या यूके07 डीजी6039 के साथ ही कागजातों की फोटो भेजी और 6.5 लाख में कार का सौदा हो गया।

इस तरह अलग-अलग प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसने अलग-अलग किश्तों में एक लाख रूपये की रकम ऐंठ ली। इसके बाद कार बेचने वाले ने न तो उसे कार दी और न ही रकम वापस लौटाई। जब उसने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ निकला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page