Connect with us

उत्तराखण्ड

 सिटी मजिस्ट्रेट ने किया कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के कारोबार का भंडाफोड़, पकड़े इतने वाहन

हल्द्वानी। यहां शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की बिक्री का कारोबार चल रहा था। ‌सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया है। यहां बरेली से लाकर गैस सिलेंडरों की बिक्री की जा रही थी। इस मामले में तीन वाहनों को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार हीरा नगर के पास बड़ी संख्या में बरेली से पहुंचे कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को की तीन गाड़ियों को मौके पर सील कर दिया है। और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया या कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां जो कि बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं। फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page