Connect with us

उत्तराखण्ड

छह माह के प्रशिक्षण के बाद 114 युवाओं को हुनर के साथ रोजगार से जोड़ने का दावा

रामनगर। भारतीय बजरंग दल रामनगर की ओर से युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए चलाए गए छह माह के अभियान के पूरा होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन का दावा है कि इस अवधि में 114 युवाओं को अलग-अलग कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया।
संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय विभिन्न हुनर सीखकर स्वरोजगार से जोड़ना है। संगठन ने बताया कि छह माह पहले इस संबंध में संकल्प लिया गया था, जिसके तहत युवाओं को अलग-अलग तकनीकी एवं सेवा आधारित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रेस नोट के मुताबिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में 26 इलेक्ट्रीशियन, 19 प्लंबर, 13 पेंटर, 19 ड्राइवर, 5 राजमिस्त्री, 13 बाइक रिपेयरिंग, 5 फोटोग्राफर, 4 हलवाई/कैटरिंग कुक और 3 कारपेंटर समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेने वाले युवा शामिल हैं। इसके अलावा हेयर सैलून एवं कटिंग, फैब्रिकेशन, फोटो फ्रेमिंग और होम डेकोरेशन जैसे कार्यों का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का भी उल्लेख किया गया है।­
संगठन का कहना है कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मानित करने के साथ उनकी संपर्क सूची भी सार्वजनिक की गई, ताकि स्थानीय लोगों को आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर, ड्राइवर, राजमिस्त्री, बाइक रिपेयर, फोटोग्राफी, कारपेंटरी और अन्य सेवाओं के लिए सीधे इन युवाओं से संपर्क करने की सुविधा मिल सके।
भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पंकज धस्माना और उनकी टीम की ओर से कहा गया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि अपने हुनर के माध्यम से स्वरोजगार करने वाला बनाने की दिशा में प्रयास करना है।
संगठन ने अपने अभियान को “हिंदू से रोजगार, हिंदू से व्यवसाय और हिंदू का धन हिंदू के हाथ” के विचार से जोड़ते हुए कहा कि प्रशिक्षण और स्वरोजगार का यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा तथा अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page