उत्तराखण्ड
रामनगर में लीसा से भरा कैंटर पकड़ा, 390 कनस्तर बरामद; चालक हिरासत में
रामनगर में लीसा से भरा कैंटर पकड़ा, 390 कनस्तर बरामद; चालक हिरासत में, एक आरोपी फरार
रामनगर। रामनगर पुलिस ने गश्त के दौरान लीसा से भरे एक कैंटर को पकड़ने की कार्रवाई की है। पुलिस ने कैंटर से 390 कनस्तरों में भरा लीसा बरामद किया है। लीसा के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, टीम रामनगर-पाटकोट मार्ग स्थित ग्रासलैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर के अंदर 390 कनस्तरों में लीसा भरा मिला।
पुलिस ने कैंटर चालक प्रेम निवासी धारी, नैनीताल से लीसा के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ लीसा तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस द्वारा बरामद लीसा और कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।




