उत्तराखण्ड
रामनगर: प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति के चुनाव में गिरीश मठपाल अध्यक्ष निर्वाचित, पूरी कार्यकारिणी का हुआ गठन
रामनगर। लंबे इंतजार के बाद प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव के चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। समिति के चुनाव में गिरीश मठपाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई कार्यकारिणी में गिरीश मठपाल अध्यक्ष, विनीत रिखाड़ी उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र सत्यवली महाप्रबंधक, अमित लोहनी प्रबंधक, मोहन बिष्ट कोषाध्यक्ष, दीप जोशी सचिव और नवीन करगेती उपमंत्री निर्वाचित हुए हैं।
पुरुष कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 प्रत्याशियों में 8 विजयी
समिति के पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से 8 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
विजयी प्रत्याशियों में अमित बेलवाल, मनोज सती, अनुज मिश्रा, उमेश रेखाड़ी, वीरेंद्र पांडे, मनोज पपने, हेम चंद्र पांडे और पूरन पांडे शामिल हैं।
वहीं महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर मंजू जोशी और नीमा मठपाल ने जीत दर्ज की है। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
2016 के बाद हुआ समिति का चुनाव
गौरतलब है कि वर्ष 2016 के बाद समिति की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव आयोजित किया गया। लंबे अंतराल के बाद हुए चुनाव को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अब नई कार्यकारिणी के सामने समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। चुनाव परिणाम के साथ ही समिति को नई नेतृत्व टीम मिल गई है।




