Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: 8 साल बाद पर्वतीय समिति का चुनाव, मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह; धीमी रफ्तार से लंबी हुई कतार


रामनगर। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को पैठ पड़ाव में मतदान हो रहा है। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर समिति के आम सदस्यों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि मतदान प्रक्रिया की रफ्तार धीमी होने के चलते मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 के बाद समिति की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हो रहा है। ऐसे में लंबे समय बाद हो रहे चुनाव को लेकर सदस्यों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

दोपहर 1:25 बजे तक सिर्फ 150 वोट

मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक कुल 524 मतदाताओं में से केवल 150 सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए थे।
मतदान की धीमी प्रक्रिया के कारण मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लगातार लंबी होती जा रही है। अपनी बारी का इंतजार कर रहे सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह तो दिखाई दे रहा है, लेकिन मतदान की रफ्तार को लेकर इंतजार भी बढ़ता नजर आ रहा है।

सुरक्षा के भी इंतजाम

चुनाव को देखते हुए मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम भी तैनात की गई है। पुलिसकर्मी मतदान स्थल के आसपास निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
अब नजर इस बात पर है कि मतदान समाप्त होने तक 524 सदस्यों में से कितने सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं और नई कार्यकारिणी के लिए समिति के सदस्य किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page