उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज में सबसे ज्यादा 91.5 मिमी वर्षा
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज में सबसे ज्यादा 91.5 मिमी वर्षा
देहरादून। उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा ऊधमसिंह नगर जिले के गुलरभोज में 91.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा काशीपुर में 89 मिमी और गदरपुर में 86 मिमी बारिश हुई।
नैनीताल जिले में भी कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई। कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी और धारी में 66.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
चंपावत के पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी और चंपावत में 60.5 मिमी बारिश हुई। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 65 मिमी, लैंसडौन में 54 मिमी और कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अल्मोड़ा के जैंती में 63 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी और रानीखेत में 57.5 मिमी बारिश हुई। वहीं देहरादून के निरंजनपुर में 57 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी और चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ के गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46 मिमी और बेरीनाग में 38 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर के डंगोली में 47 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी और लिटी में 34 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई। हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भी कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
आपदा प्रबंधन केंद्र अलर्ट
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से बारिश और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी अलर्ट को समय-समय पर आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि लोग मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और जरूरी एहतियाती कदम उठा सकें।




