Connect with us

उत्तराखण्ड

बिना किसी मान्यता के चल रहा था यह निजी स्कूल, शिक्षा विभाग को नहीं दिया स्पष्टीकरण, अब लगा जुर्माना

हल्द्वानी। यहां बिना मान्यता लिए लंबे समय से एक निजी स्कूल संचालित किया जा रहा था। नोटिसों के बाद भी संचालक ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर हरकत में आए शिक्षा विभाग ने स्कूल का संचालन बंद करने के साथ ही एक लाख का जुर्माना लगा दिया है।

बताया जाता है कि भोटिया पड़ाव में न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल नाम से एक प्राइवेट स्कूल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। 8वीं कक्षा तक संचालित हो रहे इस स्कूल में करीब 60 छात्र अध्ययनरत हैं। बताया यह भी जा रहा है कि न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत के अनुसार इस संदर्भ में स्कूल संचालकों को पुर्व में कई बार नोटिस भेज साक्ष्यों सहित स्पस्टीकरण के लिये कहा गया किन्तु उनके द्वारा स्पस्टीकरण नहीं दिया गया। जिसके चलते स्कूल संचालकों पर एक लाख का जुर्माना लगते हुए तुरंत स्कूल बंद करने के आदेश दिये गए हैं। साथ ही स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page