Connect with us

उत्तराखण्ड

सफाई कर्मचारी को स्कूटी से रौंदने का प्रयास, मारपीट का भी आरोप

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में काम के दौरान सफाई कर्मचारी पर एक युवक ने स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया। इतना नहीं उसके साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात गांधीनगर निवासी आलोक पुत्र स्व. नैथानी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती 12 जुलाई को म‌लिक के बगीचे से पार्षद से मिलने के बाद अपने साथी के साथ वापस जा रहा था कि तभी मोहम्मद आसिफ ने स्कूटी से उसे टक्कर मारने की कोशित की। इसके बाद आरोपी गाली गलौज पर उतारू हो गया।

जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page