Connect with us

उत्तराखण्ड

वाणिज्य की शोध छात्रा सोनिया विलास राय को मिली पीएचडी उपाधि

रामनगर नैनीताल) पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के वाणिज्य विभाग की शोध छात्रा कुमारी सोनिया विलास राय को शोध विषय “कुमाऊं मंडल के औद्योगिक विकास में सिडकुल का योगदान” पर कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। कुमारी सोनिया विलास राय ने अपना शोध वाणिज्य विभाग के डॉ. किरन कुमार पंत के निर्देशन में पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी केंपस में वाणिज्य विभाग के संकायध्यक्ष प्रोफेसर अतुल जोशी, प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, चंपावत के प्राचार्य डॉ. चंद्राराम, डॉ. भावना पंत तथा महाविद्यालय के अध्यापकों तथा स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page