उत्तराखण्ड
रामनगर में गैस महंगाई और किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रणजीत रावत ने नाले में पाइप डालकर बनाई चाय…
रामनगर में गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, रणजीत रावत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
रामनगर। घरेलू और व्यावसायिक गैस की किल्लत तथा गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ रामनगर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में रानीखेत रोड तक मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सदन से नरेंद्र गायब, किचन से सिलेंडर गायब”, “गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लो”, “नहीं चाहिए हमें अच्छे दिन, हमें लौटा दो हमारे पुराने दिन” और “तानाशाही सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार को घेरा।
इस दौरान प्रदर्शन को अलग अंदाज देने के लिए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने प्रधानमंत्री के कथित गैस बनाने के फार्मूले का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए गैस पाइप को नाले में डालकर चाय बनाने की कोशिश की। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रणजीत रावत ने कहा कि आज देश गंभीर आर्थिक और राजनीतिक दुविधा से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को महंगाई और गैस संकट का सामना करना पड़ रहा है। रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की नीतियों पर बाहरी दबाव का असर दिखाई दे रहा है और देश की विदेश नीति तक प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई और गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, खुलासा, भुवन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर ऊषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, बीना रावत, अनीता बिष्ट, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, एड. दीप्ति भारद्वाज, किशन सेठ, गिरधारी लाल, लीलाधर जोशी, रमेश पंडित, हरदीप सिंह दिप्पा, डूंगर कनवाल, पंकज जोशी, जावेद खान, मोहसिन खान, एन. डी. पंत, गुलाम सादिक, राजीव अग्रवाल, धीरज मौलिखी, ओम प्रकाश आर्यवंशी, अजय छिमवाल, उमाकांत ध्यानी, अंकुश अग्रवाल, चंदू उप्रेती, प्रकाश चंद्र, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश पड़लिया, महिपाल नेगी, कैलाश त्रिपाठी, सोएब रजा, गिरीश बिष्ट, राजू आर्या, मो. इक़बाल, महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, मनोज गोस्वामी, अनीश खान, नजाकत अली, वीरेंद्र लटवाल, धारा बल्लभ पाण्डेय, कन्नू मनराल, सुमित तिवारी, आफाक हुसैन, मोईन खान, करम सिंह, वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




