Connect with us

उत्तराखण्ड

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति पर लगाए यह गंभीर आरोप

हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नगर में एक और महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक भी दिया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अंसारी कॉलोनी गौलापार निवासी मेहनाज ने कहा है कि उसका विवाह 7 अक्टूबर 2013 को इन्द्रानगर बनभूलपुरा निवासी फईम पुत्र स्व. शफीक के साथ हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए। लेकिन इससे नाखुश पति फईम, सास साजदा परवीन, देवर नदीम, नन्द फरहा, नन्दोई राजू, जेठ फरीद और दहेज लाने को लेकर सके साथ मारपीट करने लगे।

पति बाइक न मिलने पर उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। साथ ही असमर्थता जताने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page