उत्तराखण्ड
इंस्टाग्राम पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
इंस्टाग्राम पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
रामनगर। एक युवती ने दो युवकों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने भाई सहित खुद को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पिंकी पुत्री छत्रपाल निवासी ग्राम शिवलालपुर रियूनियाँ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि इंस्टाग्राम आईडी पर मंजीत ठाकुर पुत्र नामूलम निवासी लखनपुर द्वारा सोशल मीडिया पर ऑन-लाईन में प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के परिजनों को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए पंकज, योगेश, चन्दन सागर को गोली मारने की बात कही गई है। इसके साथ ही अजीत नेगी पुत्र अरविन्द नेगी निवासी ग्राम पीरुमदारा द्वारा भी चन्दन सागर को गोली मारने सहित कई तरह की धमकियां दी गई हैं। जिससे उसके व परिजनों को जान-माल का खतरा बन चुका है। यह लोग कभी भी कोई भी घटना कर सकते हैं। मामले में पुलिस ने मंजीत ठाकुर व अजीत नेगी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 545, 506 के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-Kidzee.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-RenaissanceCollege-2.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-KaushalAcademy.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ShiningStar.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2021/08/AtomBombNews_logo.png)