Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: चाय बागान में गोकशी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

देहरादून: चाय बागान में गोकशी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में चाय बागान में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को मोहनपुर पावर हाउस के पीछे स्थित चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में प्रेमनगर थाने में उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान चाय बागान क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आमिर उर्फ कल्लू को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी दोबारा वारदात की योजना के लिए इलाके की रेकी करने पहुंचा था, तभी वह पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर उर्फ कल्लू (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद छोटा, निवासी ग्राम बरेली राजपूतान, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार (हाल निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की) के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आए अन्य संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page