Connect with us

उत्तराखण्ड

दून की नाइटलाइफ पर शिकंजा: तय समय के बाद खुले बार, 2 संचालकों पर केस, 11 नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार

देहरादून में रात की रंगीनियों पर अब पुलिस का सख्त पहरा शुरू हो गया है। तय समय सीमा के बाद भी बार और रेस्टोरेंट खोलकर शराब परोसने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में न सिर्फ बार संचालकों पर मुकदमा दर्ज हुआ, बल्कि नशे में वाहन दौड़ाने वालों को भी गिरफ्तार किया गया।
31 मार्च 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, 30 मार्च की देर रात एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी ऋषिकेश और एसपी विकासनगर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने राजपुर क्षेत्र सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय के बाद कोई भी बार या रेस्टोरेंट खुला मिला तो सीधे कार्रवाई होगी। बावजूद इसके, नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दो बार संचालक अपने प्रतिष्ठानों में देर रात तक शराब परोसते मिले।
पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में स्थित पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट के संचालकों के खिलाफ धारा 223/270 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
इतना ही नहीं, सड़कों पर भी शराब का नशा हावी दिखा। चेकिंग के दौरान 11 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं देर रात तक बार में शराब पीते मिले 3 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दून की नाइटलाइफ अब खुलकर नहीं, कानून के दायरे में ही चलेगी—वरना अगला नंबर आपका भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page