Connect with us

उत्तराखण्ड

एक के बाद एक वारदातें कर रहे हैं चोर, अब इस इलाके में घर का दरवाजा तोड़कर उड़ाया माल

हल्द्वानी। शहर में चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई है। अब चोरों ने एक बंद घर के दरवाजे तोड़ दिए हैं। चोर घर से तांबे-पीतल के कीमती बर्तनों के अलावा अन्य सामान ले उड़े। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में रेलवे बाजार में रह रहे सरिल गोयल पुत्र राकेश गोयल का किदवई नगर में पुश्तैनी मकान है। जो काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस बीच 14 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की तरफ का दरवाजा तोड़ दिया और वहां से पुश्तैनी कांसे, ताम्बे, पीतल, स्टील, लोहे के बर्तनों के साथ ही अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

अगली प्रातः जब वह पुश्तैनी मकान में पहुंचा तो सामान अस्त-व्यस्त देख पैरोंतले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page