Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में योग दिवस पर उज्ज्वला योग समिति के योग शिविर में बच्चों और योग साधकों की उमड़ी भीड़

रामनगर में योग दिवस पर उज्ज्वला योग समिति के योग शिविर में बच्चों और योग साधकों की उमड़ी भीड़

रामनगर (नैनीताल) एमपी इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम मैदान में आयोजित योग चेतना शिविर में भारी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। योगाचार्य डॉ नितिन ढोमने के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण विनीत रिखाड़ी और गायत्री का बांसुरी वादन रहा।
संरक्षक गणेश रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी दिगंथ नायक ने कहा कि भारतवर्ष में सदियों से योग व आयुर्वेद के माध्यम से शारीरिक,आत्मिक व बौद्धिक चेतना को जागृत,पुष्ट और गतिशील रखने का प्रयास होता रहा है। इसी के बल पर हमारा देश अपनी सर्व कल्याणमयी बौद्धिक सम्पदा से विश्व का मार्गदर्शन करता रहा है।अपने पूर्व गौरव को पुनः प्राप्त करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा योग के सार्वभौमिकरण का अभियान प्रारम्भ किया गया जो कि लोकप्रिय और सर्वव्यापी बन गया है। वक्ताओं ने भारत को विश्व गुरु बनाने में योग, ध्यान और आयुर्वेद को काफी अहम बताया।
इस दौरान विभिन्न योग आसनों के साथ ही हास्य योग का अभ्यास भी किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, तहसीलदार कुलदीप पांडे, अधिशाषी अभियंता अमित गुप्ता, विनीत शर्मा, अशोक गोयल, एसटीओ मितेश्वर आनंद, मयंक मित्तल, भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी, इंदर रावत, मनीष गोयल , ताज होटल के दीपक, अनिल चमोला, नंदन नेगी, पतंजलि योग के शंकर रावत, गजेंद्र सिंह, प्रमिला बिष्ट, दीपिका अधिकारी, महेंद्र रावत, तृप्ति शर्मा,चंद्रशेखर मिश्रा, पंकज जैन, भावना भट्ट, घनश्याम शर्मा, दिनेश मेहरा, नीमा मठपाल, प्रकाश कोतवाल, डॉ धनेश्वरी घिल्डियाल ,तिलक रावत, राजू रावत सहित भारी तादाद में गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page