Connect with us

उत्तराखण्ड

साइबर अपराधियों ने किया उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक

साइबर अपराधियों ने किया उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला। साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page