Connect with us

उत्तराखण्ड

निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर को दबोच पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी। निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक चोर ने सेंध लगा दी। जिसे भवनस्वामी ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

मित्र विहार कॉलोनी देवलचौड़ निवासी राजकुमार चौहान ने कहा है कि उसकी खान चंद मार्केट में निर्माणाधीन भवन है। जिसे नियत प्राधिकरण ने सीज कर ‌रखा है। इस बिल्डिंग में बीती 7 अप्रैल को एक चोर घुस आया और एलईडी बल्व और बिजली की तारें चोरी कर भागने लगा।

इस बीच उसे दबोच लिया गया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम हनी पुत्र श्याम सिंह निवासी जवाहर नगर बताया है। भोटिया पड़ाव पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page