Connect with us

उत्तराखण्ड

 कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा, आदेश हुआ जारी

देहरादून। राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर मुख्यमंत्री धामी की मुहर लग गई है। केंद्र की तर्ज पर एक जुलाई से कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया वहीं आज शनिवार को इसका आदेश जारी हो गया विभिन्न संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली को अनुमोदन दे दिया है। इससे पहले दिन में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी।

केंद्र के समान महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया। शनिवार को इसका आदेश जारी हो गया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page